all GOVT exam मध्य प्रदेश के संगीतकार प्रमुख व्यक्तित्व गायन उनका घराना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
all GOVT exam मध्य प्रदेश के संगीतकार प्रमुख व्यक्तित्व गायन उनका घराना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 9 दिसंबर 2020

मध्य प्रदेश के संगीतकार, गायक, घराना, विशेषताएं, उपाधि, जन्म, मत्यू रचनाएं इत्यादि for MPPSC ( pre),MPSI ,MP constable and other state exam

मध्य प्रदेश के प्रमुख संगीतकार

तानसेन
उस्ताद अलाउद्दीन खान
उस्ताद हाफिज अली खान
पंडित शंकर राव
पंडित कृष्णराव शंकर
राजा भैया पूछ वाले
उस्ताद अमीर खां
कुमार गंधर्व
राजा चक्रधर सिंह
पंडित कार्तिक राम
अमजद अली खान
नारायण राव पण्डित

तानसेन:-

तानसेन का जन्म 1506 में ग्वालियर के निकट बेहट नामक स्थान पर हुआ था इनके पिता का नाम मकरंद पांडे था इनके गुरु मोहम्मद गौस थे जबकि इनके संगीत गुरु स्वामी हरिदास थे इनके बचपन का नाम रामतनु या तन्ना पांडे था तानसेन अकबर के दरबार में नवरत्न में से एक थे, इनके प्रमुख रगों में भैरव राग, दरबारी राग, मियां राग, मियां की मल्हार और दीपक राग है.तानसेन का मकबरा ग्वालियर में हजरत मोहम्मद के बराबर में स्थित है तानसेन समारोह प्रतिवर्ष ग्वालियर में आयोजित किया जाता है। 1980 से हिंदुस्तानी संगीत के लिए तानसेन सम्मान दिया जा रहा है उन्होंने संगीतकार संगीत राग कला संगीत ग्रंथ की रचना की इनकी मृत्यु 1585 में दिल्ली में हो गई थी।


उस्ताद अलाउद्दीन खान:-

उस्ताद का जन्म 1881 मैं ग्राम शिवपुर (त्रिपुरा वर्तमान बांग्लादेश) में हुआ था यह मुख्यतः सरोद वादन से संबंधित थे उनकी स्मृति में मध्यप्रदेश शासन द्वारा अलाउद्दीन खान संगीत अकादमी की स्थापना की गई यह रीवा महाराज बृजनाथ सिंह के आमंत्रण पर मेहर आए थे 1971 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था
 
संगीत साधना मैहर सतना में की प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अनाथ बच्चों को संगीत शिक्षा देखकर बैंड स्थापित किया यह बाबा के संबोधन से प्रसिद्ध रहे।

भारत गौरव , आफताब ए हिंद, संगीत आचार्य, संगीत  नायक इनकी प्रमुख उपाधियां है।

इनकी मृत्यु 1972 में मैहर सतना में हुई।

उस्ताद हाफिज अली खां::

इनका जन्म ग्वालियर में हुआ था यह मुख्यतः सरोद वादन से संबंधित हैं उनकी स्मृति में उनके पुत्र ने ग्वालियर में सरोद घर की स्थापना करें इनका राज आश्रय ग्वालियर के महाराज माधवराव सिंधिया एवं जीवाजी राव सिंधिया था।

पंडित शंकर राव:-

शंकर राव का जन्म ग्वालियर मराठा ब्राह्मण परिवार में हुआ था इनके पुत्र कृष्णराव भी एक संगीतकार थे इनके पुत्र कृष्ण राव ने ग्वालियर में उनकी स्मृति में शंकर गंधर्व संगीत महाविद्यालय की स्थापना की।

पंडित कृष्णा राव शंकर:-

 ग्वालियर में पंडित शंकररव के घर जन्मे पंडित कृष्ण राव शंकर को प्रमुखता उपाधियां गायक शिरोमणि, सरदार पटेल द्वारा, संगीत रत्नालंकार , ग्वालियर द्वारा ताल सम्राट संगीीत मनीषा की प्राप्तत हु।ई

राजा भैया पूछ वाले:-

इनका वास्तविक नाम बालकृष्ण आनंद राव आप्टे कर इनका जन्म ग्वालियर में हुआ तथा इनका पिता का नाम आनंद राव था।

उस्ताद अमीर खान:-

 जन्म 1912 में इंदौर में हूंआ इंदौर घराने के ख्याल व तराना गायक रहे उनकी स्मृति में इंदौर में प्रतिवर्ष आमिर खान समारोह का आयोजन होता है।

कुमार गंधर्व:-

इनका वास्तविक नाम सिद्ध पुत्र सिद्धारमैया था
कुमार गंधर्व का जन्म सुलभावी ग्राम बेलगांव कर्नाटका में हुआ था परंतु तपेदिक के कारण स्वास्थ्य लाभ हेतु देवास आए थे इनका उपनाम संगीत का कबीर और क्रांतिकारी संगीतकार था।
इन्होंने गांधी राग गाया।

राजा चक्रधर सिंह:-

इनका संबंध रायगढ़ रियासत के कत्थक घर आने से रहा इनका योगदान संगीत और कथक नृत्य में था इनके समय में गणेश पूजा उत्सव रायगढ़ में कलाकार एकत्रित होते थे वर्तमान में रायगढ़ में प्रतिवर्ष चक्रधर समारोह का आयोजन होता है।

पंडित कार्तिक राम:-

जन्म 1910 में भवरमान बिलासपुर मे हुआ पंडित कार्तिक राम गम्मत के श्रेष्ठ कलाकार रहे रायगढ़ घराने से पंडित कार्तिक राम व कल्याण दास की जोड़ी ने देश में ख्याति अर्जित की,
इन्हें नृत्य सम्राट की उपाधि से नवाजा गया।
फर्श पर गुलाल बिछाकर गजपन नृत्य द्वारा हाथी की आकृति बनाना साथ ही बतासे पर नृत्य करते तो बतासे टूटते नहीं।

अमजद अली खान सरोद वादक ग्वालियर से संबंधित ( इन्होंनेइंदिरा गांधी के लिए राज प्रियदर्शनी और राजकमल श्री की रचना की।)

नारायणराव पंडित ख्याल गायन ग्वालियर से संबंधित

संकल्पना का प्रकार संयोजक संकल्पना रोग पर लेसन प्लान S-CAM R-CAM लेसन प्लान पाठ योजना models of teaching subjects ke lesson plan bio

                        पाठ योजना 3 छात्रअध्यापिका का नाम दुर्गेश्वरी दिनांक 24/11/21                      कक्षा छटवी ...